:- वरिष्ठ भाजपा नेता को नई जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने दी बधाई, यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के जनमुद्दों को लगातार उठाते रहे हैं भंडारी
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं भंडारस्यू क्षेत्र की आवाज के रूप में सक्रिय रहे लक्ष्मण सिंह भंडारी को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
लक्ष्मण सिंह भंडारी लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं। सरल एवं सहज व्यवहार और मिलनसार व्यक्तित्व के चलते उनकी क्षेत्र में अलग पहचान है। संगठन के साथ-साथ वे सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को भी लगातार उठाते रहे हैं।
भंडारी विशेष रूप से उत्तरकाशी जिले और यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े जनमुद्दों को समय-समय पर प्रमुखता से उठाते रहे हैं। क्षेत्र की समस्याओं और आमजन से जुड़े विषयों को संबंधित स्तर पर रखने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।
राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने को उनके लंबे सामाजिक एवं संगठनात्मक योगदान से जोड़कर देखा जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि वे अपने अनुभव और कार्यशैली के माध्यम से पिछड़े वर्गों से जुड़े मुद्दों तथा जनसरोकारों को आयोग के स्तर पर प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे।
नई जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों ने लक्ष्मण सिंह भंडारी को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।