देहरादून। राज्य सरकार के ऊर्जा क्षेत्र के उपक्रम यूजेवीएन लिमिटेड ने ऊर्जा संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ऊर्जा लेखा परीक्षण (एनर्जी ऑडिट) और ISO 50001 ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया है। इस पहल का उद्देश्य ऊर्जा प्रदर्शन में सुधार, परिचालन दक्षता बढ़ाना तथा ऊर्जा संसाधनों के अधिकतम और प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करना है।