देहरादून। उत्तरकाशी जनपद के चिन्यालीसौड़ विकासखंड के नेरी (दिकोली) गांव में रविवार को आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर लाभ उठाया।
चिन्यालीसौड़ विकासखंड के अंतर्गत नेरी (दिकोली) गांव में रविवार को बहुउद्देशीय शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य, विद्युत, शिक्षा, खाद्य आपूर्ति, कृषि, उद्यान, ग्राम्य विकास, होम्योपैथिक, पशुपालन और वन विभाग सहित कई विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर क्षेत्रवासियों को योजनाओं की जानकारी दी और मौके पर ही विभिन्न सेवाएं प्रदान कीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य औषधीय पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रताप सिंह पंवार ने शिविर का निरीक्षण करते हुए सभी स्टॉलों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
कनिष्ठ प्रमुख भानुप्रिया थपलियाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पहली बार इस तरह गांव-गांव बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे विभागीय अधिकारी सीधे जनता तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित हो रहे इन शिविरों से आम लोगों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है।
शिविर में ग्राम प्रधान रजनी देवी, परियोजना निदेशक अजय सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. रजनीश सिंह, खंड विकास अधिकारी कैलाश रमोला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा देवराज बिष्ट, खुशपाल रमोला, शीशपाल रमोला, रास विहारी, जगमोहन राणा और प्रदीप मणीवाल सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी भागीदारी की।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और मौके पर ही लाभ उठाया। स्थानीय लोगों ने इस पहल को जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।