Slot Deposit 1000 slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot
पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की अमर गाथा, देखें नाटक का मंचन आज और कल नगर निगम टाउन हॉल में - मोनाल एक्सप्रेस

पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की अमर गाथा, देखें नाटक का मंचन आज और कल नगर निगम टाउन हॉल में


देहरादून : वातायान नाट्य संस्था उत्तराखंड की अग्रणी नाट्य संस्था है। संस्था ने 45 वर्षों में कई चर्चित नाटकों के देश के विभिन्न भागो में बहुत से नाटय प्रदर्शन किए हैं।संस्था की ओर से बहुत सी नाट्य कार्यशालाऔ का आयोजन किया जिसमें प्रशिक्षण के लिए प्रतिष्ठित रंग निर्देशकों को आमंत्रित किया गया। संस्था के रंगकर्मी फिल्म, टीवी तथा नाट्य जगत में अपनी पहचान बना चुके है। संस्था का प्रयास रहा है कि उत्तराखंड के नायकों की जीवनी पर नाटक किए जाएं ।आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हम नमक सत्याग्रह के नायक खड़क बहादुर तथा टिहरी जन क्रान्ति के शहीद नागेंद्र सकलानी पर नाटकों का मंचन कर चुके हैं।
पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की अमर गाथा को लेकर नाटक ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली’ का मंचन नगर निगम स्थित टाउन हॉल में 11 व 12 अगस्त 2023 को शाम 7:00 बजे किया जा रहा है। 23 अप्रैल 1930 को खान अब्दुल गफ्फार खान के नेतृत्व में पेशावर में हजारों लोग आंदोलन कर रहे थे। अंग्रेज अधिकारी ने पठानों के इस आंदोलन को कुचलने के लिए गढ़वाल राइफल्स को गोली चलाने का आदेश दिया।वीर चंद्र सिंह गढ़वाली ने 67 गढ़वाली सैनिकों के साथ गोली चलाने से मना कर दिया।पेशावर कांड की इस नायक को दुनिया वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के नाम से जानती है
नाटक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के मुख्य अतिथि श्री सुनील गामा उनियाल मेयर नगर निगम तथा श्री रामराज द्विवेदी मुख्य महाप्रबंधक ओएनजीसी होंगे। इस नाटक का मंचन स्वतंत्रता दिवस तथा आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में किया जा रहा है।सभी रंग प्रेमी सादर दर्शक सादर आमंत्रित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *