:- हाईस्कूल में 98.20% के साथ प्रदेश में पहला स्थान, इंटरमीडिएट में 98% अंक लेकर दो छात्राओं का संयुक्त टॉप
हाईस्कूल टॉपर: अक्षत गोपाल – 98.20%
इंटर टॉपर: गीतिका पंत, सुशीला मेहदीरत्ता – 98%
रामनगर में शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में परिणाम घोषित
देहरादून शिक्षा निदेशालय से भी जारी हुआ रिजल्ट
खबर:
उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में इस वर्ष शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। रामनगर के एमपी हिन्दू इंटर कॉलेज के छात्र अक्षत गोपाल ने 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।
रामनगर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की मौजूदगी में बोर्ड के सभापति एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशक मुकुल सती ने परिणाम घोषित किए। वहीं देहरादून के ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय में प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक कंचन देवराड़ी ने भी परीक्षा परिणाम जारी किया।
इंटरमीडिएट परीक्षा में इस बार दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से टॉप किया। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर की गीतिका पंत और भंगाराम अमर इंटर कॉलेज भुरापानी, ऊधमसिंह नगर की सुशीला मेहदीरत्ता ने 98.0 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया।
परिणाम घोषित होते ही छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल रहा। प्रदेश के टॉपर्स ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।