देहरादून। मां शाकम्भरी आरपी सेमवाल सामाजिक संस्था की ओर से 19 जुलाई को राजपुर स्थित मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए करीब 55 फलदार पौधों का रोपण किया।
इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना और लगाए गए पौधों की देखभाल करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में संस्था के सदस्य अनिल सेमवाल, लक्ष्मी सेमवाल, पूनम डबराल, अनूप गोदियाल, बिन्नू, ऋतु, शशि डबराल, सुमन नेगी आदि शामिल रहे।
संस्था के सदस्यों ने पौधरोपण अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।