सुरजीत अध्यक्ष, अरुण वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रकाश चंद्र सचिव और सिद्धार्थ संयुक्त मंत्री बने

:- राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मासिस्ट एसोसिएशन की नैनीताल जिला शाखा के चुनाव संपन्न

:- शुक्रवार देर शाम हल्द्वानी में शाखा के छह पदों पर पदाधिकारी हुए निर्वाचित

नैनीताल। राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मासिस्ट एसोसिएशन, उत्तराखंड की जनपद शाखा नैनीताल के चुनाव 9 अक्टूबर 2026 को देर शाम हल्द्वानी में संपन्न हुए। निर्वाचन प्रमाण-पत्र के अनुसार, एसोसिएशन के संविधान, विधान, नियमावली और निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के तहत निष्पक्ष एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनाव कराए गए। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद छह पदों पर पदाधिकारियों को निर्वाचित घोषित किया गया।

चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुरजीत नेगी निर्वाचित हुए, जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अरुण बडोनी को मिली। इसके अलावा मंत्री/सचिव, संयुक्त मंत्री, कोषाध्यक्ष और आय-व्यय निरीक्षक पदों पर भी पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया। चुनाव राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों, चुनाव अधिकारी विजयपाल सिंह पयाल और पर्यवेक्षक अरविंद चौहान की देखरेख में संपन्न हुआ।

 जनपद शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं:

अध्यक्ष: सुरजीत नेगी

वरिष्ठ उपाध्यक्ष: अरुण बडोनी

मंत्री/सचिव: प्रकाश चंद्र

संयुक्त मंत्री: सिद्धार्थ ममगाईं

कोषाध्यक्ष: कंचन

आय-व्यय निरीक्षक: प्रदीप कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *