
उत्तराखंड का एक और लाल जम्मू कश्मीर में शहीद



देहरादून : उत्तराखंड का एक और लाल जम्मू कश्मीर में ड्यूटी के दौरान शहिद हो गया। रुद्रप्रयाग जनपद के जवाडी ग्राम के निवासी प्रमोद डबराल भारतीय सेना में तैनात थे। घटना दो दिन पूर्व की बताई जा रही है। शनिवार को शहीद प्रमोद का शव उनके पैतृक गांव लाया गया। उनके पैतृक घाट रुद्रप्रयाग में उनका अंतिम संस्कार हुआ। उनका परिवार ऋषिकेश में रहता है। वह अपने पीछे पत्नी व एक लड़की को छोड़ गए है। उनके माता व पिता जवाडी गांव में ही रहते हैं।