slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto
चीनी घुसपैठ की अफवाह फैलाकर अपने सैन्य पराक्रम को नजरंदाज कर रही कांग्रेस:चौहान - मोनाल एक्सप्रेस

चीनी घुसपैठ की अफवाह फैलाकर अपने सैन्य पराक्रम को नजरंदाज कर रही कांग्रेस:चौहान


देहरादून : भाजपा ने कहा कि कांग्रेस चीनी घुसपैठ को लेकर अफवाह फैला रही है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के बयान पर पलटवार करते हुए पूछा कि कांग्रेस के पास ऐसा कौन सा स्रोत है जिससे उसे ऐसी जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि देश की किसी भी एजेंसी या सैन्य एजेंसियों ने भी ऐसी किसी भी बात की पुष्टि नही की है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस तरह की बात कर अपने सैनिकों के पराक्रम पर शक कर रही है और उसे विदेशी घुसपैठियों पर विश्वास है। उन्होंने कहा कि घुसपैठ का राग अलाप कर वह अपने सैन्य पराक्रम को नजरंदाज कर गैर जिम्मेदाराना बयानबाजी कर रही है।
कांग्रेस की अपेक्षा आज शरहदें अधिक सुरक्षित है और सेना सुरक्षा कैसी तय होगी यह फैसला खुद लेती है। कांग्रेस वह दल है जो सर्जिकल स्ट्राइक के सुबूत मांगती रही और सैन्य मामलों मे अमर्यादित बयानबाजी करती रही है। कांग्रेस को देश प्रेम के साथ अपने सैनिकों पर भरोसा करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *