आइएमए में पासिंग आउट परेड के बाद 331 जवान भारतीय सेना की मुख्य धारा से जुड़े

देहरादून : आइएमए में पासिंग आउट परेड के बाद 331 जवान भारतीय सेना की मुख्य धारा से जुड़ गए हैं। वहीं, सात मित्र देशों के 42 विदेशी कैडेट भी पास आउट हो गए हैं। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने परेड की सलामी ली है। शनिवार सुबह 6 बजकर 42 मिनट पर मार्कर्स काल के साथ परेड शुरू हुई। परेड के दौरान आसमान से हेलीकाप्टरों के जरिए जवानों पर पुष्प वर्षा हुई। परेड के बाद आयोजित पीपिंग व ओथ सेरेमनी में भाग लेने के बाद सभी जेंटलमैन कैडेट सेना में अफसर बने।
इन्हें मिला अवार्ड
स्वार्ड आफ आनर- मेहर बनर्जी
स्वर्ण पदक – अभिमन्यु सिंह
रजत पदक–मेहर बनर्जी
रजत पदक टीजी – सूर्यभान सिंह
कांस्य पदक – कमलप्रीत सिंह
चीफ आफ आर्मी स्टाफ बैनर-कैसिनो कंपनी
सर्वश्रेष्ठ विदेशी कैडेट: किंगा लहेंडूप भूटान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *