लो जी अब पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल भी हुए भाजपा के, एक दिन पहले ही दिया था कांग्रेस से त्याग पत्र

देहरादून : कांग्रेस सरकार में दो बार मंत्री और तीन बार विधायक रह चुके दिनेश अग्रवाल ने रविवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। बलवीर रोड स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत अन्य ने दिनेश अग्रवाल का पार्टी में स्वागत किया। आपको बता दें कि एक दिन पहले ही उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को त्याग पत्र दिया था। इस बार कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं। दिनेश अग्रवाल धर्मपुर सीट से कई बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। कांग्रेस की हरीश रावत सरकार में वह खेल मंत्री रह चुके हैं। अपनी विधानसभा में उनका काफी जनाधार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *