महज एक सिगरेट के लिए कर दी युवक ही हत्या

 

प्रतीकात्मक

देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मोहब्बेवाला के धारावाली क्षेत्र में युवक की बेरहमी से हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में क्षेत्र के ही दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने सिगरेट मांगने पर बुधवार रात को रोहित की हत्या कर दी थी। आरोपियों के नाम दिलखुश और अंकित है। दोनों ने शव उसके घर से कुछ मीटर दूर खाली प्लॉट में पत्थरों से दबा दिया था। रोहित घरों में पीओपी का काम करता है। पुलिस ने भट्टोवाली क्षेत्र से दिलखुश को पकड़ा। वह एक कंपनी में सेल्समैन था। गिरफ्तारी के डर से अंकित मुरादाबाद भाग गया था। पुलिस ने शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने पुलिस को बताया कि वह दोनों धारवाली क्षेत्र में बुधवार की रात शराब पी रहे थे और रोहित वहां से घर की ओर जा रहा था। इसी बीच रोहित ने उनसे सिगरेट मांगी तो उनका पारा चढ़ गया। इसके बाद उनके बीच बहस हुई तो दोनों ने रोहित को मार दिया और शव खाली प्लॉट में बरसाती पानी के बीच पत्थरों से दबा दिया। इसके बाद दोनो वहां से फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *