बदरीनाथ से विधायक राजेंद्र भंडारी भाजपा में हुए शामिल, पूर्व विधायक धन सिंह ने भी छोड़ी कांग्रेस

देहरादून: लोकसभा चुनाव में नेताओं का पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है। गढ़वाल संसदीय सीट के अंतर्गत बदरीनाथ से विधायक राजेंद्र भंडारी ने कांग्रेस छोड़ दी है। उन्होंने नई दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। दूसरी तरफ, टिहरी सीट से पूर्व विधायक धन सिंह नेगी ने भी कांग्रेस से त्यागपत्र दे दिया। धन सिंह पहले भाजपा से विधायक बने थे, लेकिन पूर्व में उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *