slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto slot deposit 1000
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा: टेंपो ट्रेवलर खाई में गिरा 14 की मौत, 12 घायल - मोनाल एक्सप्रेस

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा: टेंपो ट्रेवलर खाई में गिरा 14 की मौत, 12 घायल

देहरादून : ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को रुद्रप्रयाग से करीब 05 किमी दूर रैंतोली के पास पर्यटकों का टेंपो ट्रेवलर खाई में गिर गया, जिसमें सवार 14 पर्यटकों की मौत हो गई। 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। कुछ श्रीनगर और स्थानीय अस्पताल में भी भर्ती बताए जा रहे हैं। हादसे के मृतक सभी उत्तराखंड के बाहर के हैं। कुछ लोग नोएडा के हैं। झांसी की एक युवती की ही मौत हो गई और दो घायल हैं। टेंपो ट्रेवलर पैराफिट को तोड़कर करीब ढाई सौ मीटर नीचे अलकनंदा नदी के किनारे जा गिरा। वाहन में 26 लोग सवार थे। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर वहां भर्ती घायलों का हाल जाना और चिकित्सकों को इलाज में कोई कोताही न बरतने के निर्देश दिए। घायलों को उत्तराखंड सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग में हुई वाहन दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने गम्भीर रूप से घायलों को 40-40 हजार तथा सामान्य घायलों को 10-10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने के भी निर्देश दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *