
रिश्वत लेते वन दरोगा गिरफ्तार, विजिलेंस ने बिछाया था जाल



देहरादून : पौड़ी गढ़वाल जिले में वन विभाग की चाकीसैंन सैक्सन पाबों रेंज के वन दरोगा को विजिलेंस टीम ने सरकारी कार्य की एवज में 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी वन दरोगा की पहचान हंस राज पंत के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी वन दरोगा उससे बकरी पालन के अनुदान पास करवाने और फार्म भरने आदि के लिए रिश्वत मांग रहा था। उसने सबक सिखाने के लिए विजिलेंस मुख्यालय में शिकायत की। इस पर आज टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ने को जाल बिछाया था।