रक्षाबंधन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती, टिहरी के 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

पनीर, अनाज और तैयार भोजन के 6 नमूने लिए गए; त्योहार तक जारी रहेगा विशेष अभियान

टिहरी गढ़वाल, 24 अगस्त। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षित खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विशेष अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में सोमवार को विभागीय टीम ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में 7 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन प्रमोद रावत ने बताया कि निरीक्षण के दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 6 नमूने संग्रहित किए गए। इनमें पनीर के 2, अनाज के 3 तथा तैयार भोजन का 1 नमूना शामिल है।

उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षित खाद्य सामग्री की उपलब्धता पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। विभाग की टीम द्वारा प्रतिष्ठानों के निरीक्षण और खाद्य पदार्थों के नमूने लेने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य त्योहार के दौरान उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी अंकुश लगाना है।

………………………..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *