कोटद्वार में फायर विभाग का कर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार

कोटद्वार: 9 फरवरी 2026 को फायर स्टेशन कोटद्वार में तैनात लीडिंग फायरमैन रणधीर सिंह को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि रणधीर सिंह द्वारा शिकायतकर्ता से मालिनी वैली कॉलेज ऑफ एजूकेशन, कोटद्वार की बिल्डिंग की फायर एनओसी के नवीनीकरण के नाम पर रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने फायर स्टेशन के पास से आरोपी को रिश्वत की राशि के साथ पकड़ा। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *