देहरादून : उत्तरकाशी जिले में मोरी ब्लॉक के नानाई गांव में एक मकानों में आग लग गई। जिससे मकान के अंदर रखा सभी समान जल गया। ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया। घटना सोमवार की देर रात की है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मकान गजेंद्र सिंह का बताया जा रहा है। इसी मकान में संजना पुत्री चैन सिंह निवासी ग्राम मसरी तथा कंचन पुत्री चतुर देव निवासी ग्राम भीतरी जबकि दूसरे कमरे पर अंकुश पुत्र पंचवटी निवासी ग्राम दोणी किराए पर रहते थे। दोनों कमरों के किराएदार इन दिनों गांव में थे। मकान इमारती लकड़ी से बना हुआ था। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। जिससे आग गांव के अन्य घरों में फैलने से बची। दूसरी ओर सोमवार रात को तहसील पुरोला के अंतर्गत ग्राम छाड़ा में अतर सिंह के कीचन में गैस सिलेंडर लीक होने के कारण आग लगी। जिससे किचन में रखा सामान जल गया।