क्षेत्रीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री गीता उनियाल का निधन

     देहरादून : क्षेत्रीय सिनेमा (उत्तराखंड) की मशहूर अभिनेत्री गीता उनियाल का निधन हो गया है। मंगलवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रही थीं। उनके निधन से फिल्म जगत के साथ ही सामाजिक व संस्कृति प्रेमियों ने शोक जताया है। अंतिम दर्शन के लिए उनके देहरादून में मोथरोवाला आवास पर काफी भीड़ जुटी है। हरिद्वार स्थित गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।    गीता ने उस दौर में क्षेत्रीय सिनेमा में कदम रखा जब बहुत अभिनेत्रियां इस लाइन में थी। गीता ने अपनी मेहनत और लगन से उत्तराखंड के लोगों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी अनगिनत वीडियो एलबम और फिल्मों में काम किया। वह बेहद खूबसूरत थी और कुशल व्यवहार की भी धनी थी। आज की नई अभिनेत्रियां उन्हीं दे सीखकर और प्रेरणा लेकर इस लाइन में आई हैं। सोशल मीडिया में गीता के लाखों फॉलोवर हैं। गीता की छोटी बहन मिनी उनियाल भी उत्तराखंडी सिनेमा में अभिनेत्री हैं। लोग सोशल मीडियाा पर उनकेेे निधन पर संवेदनाएंं व्यक्त कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *