दिल्ली का युवक लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा में डूबा, रेस्क्यू जारी

देहरादून : गंगा में नहाते हुए दिल्ली का युवक डूब गया। वह दोस्त और उसके परिवार के साथ घूमने लिए उत्तराखंड के ऋषिकेश आया था। शुक्रवार को वह ऋषिकेश से लगे पौड़ी गढ़वाल के लक्ष्मणझूला क्षेत्र में
गंगा में नहाने उतरा था। पुलिस के अनुसार दिल्ली निवासी गौरव परिवार के साथ घूमने आया था। साथ में उसका दोस्त प्रिंस (20 वर्ष) निवासी गीतांजलि पार्क, बेस्ट सागरपुर, साउथ वेस्ट दिल्ली भी आया था। शुक्रवार शाम सात बजे के आसपास सभी लोग लक्ष्मणझूला स्थित संत सेवा आश्रम घाट के पास नहा रहे थे। इस दौरान प्रिंस गंगा की लहरों में ओझल हो गया। थाना निरीक्षक विनोद गुसाईं के अनुसार, 11 लोग एक साथ आए थे। इनमें प्रिंस भी शामिल था। जल पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *