:- 24वीं प्रादेशिक/अन्तर्जनपदीय पुलिस-वाहिनी वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में शानदार जीत, एसएसपी देहरादून ने विजेता टीम को दी बधाई
ओम प्रकाश जोशी, देहरादून। दून पुलिस की वॉलीबॉल टीम ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए 24वीं प्रादेशिक/अन्तर्जनपदीय पुलिस/वाहिनी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। रोशनाबाद, हरिद्वार में 09-04-26 से 11-04-26 तक आयोजित प्रतियोगिता में उत्तराखंड पुलिस के विभिन्न जनपदों और वाहिनियों की कुल 18 टीमों ने प्रतिभाग किया।
हेड कांस्टेबल पकंज कुमार के नेतृत्व में जनपद देहरादून की टीम ने स्वर्णिम प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में जनपद हरिद्वार की टीम को 4-1 से हराकर चल बैजयन्ती ट्रॉफी पर कब्जा किया। इस जीत के साथ दून पुलिस ने 12वीं बार ट्रॉफी अपने नाम कर एक नया कीर्तिमान कायम किया।
प्रतियोगिता में जीत हासिल करने के बाद विजेता टीम ने 15-04-24 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से शिष्टाचार भेंट कर ट्रॉफी भेंट की। इस अवसर पर एसएसपी देहरादून ने टीम के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने टीम के सभी सदस्यों को भविष्य में भी इसी प्रकार कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
टीम मैनेजर अ0उ0नि0 विजय चौधरी रहे, जबकि अ०उ०निरी० यशजीत सिंह ने भी टीम के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम की कप्तानी हे0कां0 पकंज कुमार ने की।
टीम के अन्य सदस्य रहे— कां0 अतुल कुमार, कां0 प्रशांत कुमार, कां0 विकास कुमार, कां0 अमित कुमार, कां0 यशपाल पवांर, कां0 मनीष तोमर, कां0 विक्रांत सालार, कां0 मोहित राठी, कां0 भारतवीर, कां0 शक्ति शर्मा, कां0 रजनीश राठी और कां0 जोगिंदर।