देहरादून के वरिष्ठ समाजसेवी सेवा सिंह मठारू का निधन

देहरादून: गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के पूर्व महासचिव व वरिष्ठ समाजसेवी सेवा सिंह मठारू का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। 74 वर्षीय मठारू जी काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। देहरादून के बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों ने उनके निधन पर शोक जताया है।

ओएनजीसी से सेवानिवृत्त होने के बाद से सेवा सिंह मठारू गुरुद्वारा श्री गुुरु सिंह सभा के साथ जुड़कर समाज सेवा में लगे थे। ऐसा कोई मंच नहीं थी जहां उनका सम्मान नहीं होता था।खेल, सामाजिक संगठनों में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार के महासचिव गुलजार सिंह ने बताया कि कुछ समय पूर्व उन्हें दिल का दौरा पड़ा था इसके बाद से उनका स्वास्थ्य खराब था। उनका अंतिम संस्कार देहरादून के लक्खीबाग में आज शाम पांच बजे होगा।
वह यूपीयू के वयोवृद्ध सदस्य थे। साल-2019 में उन्हें ‘पत्रकार अनूप गैरोला स्मृति सामाजिक सक्रियता सम्मान’ मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *