सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने तीन घायलों को सुरक्षित निकाला

🚨  देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र में एक कार करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

SDRF जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार सवार तीनों घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए दून अस्पताल, देहरादून भेजा गया।

SDRF की तत्परता और साहस से हादसे में फंसे लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। 🙏🚨

📍 स्थान: सहस्त्रधारा, थाना राजपुर, देहरादून

📅 दिनांक: 03 अक्टूबर 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *