पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खेल रहा था किशोर, तभी चल गई गोली, मची चीखपुकार


पौड़ी गढ़वाल : उत्तराखंड के जनपद पौड़ी गढ़वाल मुख्यालय में लापरवाही के चलते एक किशोर पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चलने से गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब किशोर लोडेड रिवाल्वर से खेल रहा था। गंभीर हालत में उसे ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वह
पौड़ी के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल का दसवीं का छात्र है। ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केआर पांडे के अनुसार, घायल किशोर को एम्स में ट्रामा वार्ड के रेड जोन में रखा गया है। उसकी स्थिति गंभीर है। घटना बीते सोमवार की बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *