डाकपत्थर महाविद्यालय छात्रसंघ पर शुभम तोमर का कब्जा, छह में से पांच पदों पर मतदान से हुआ फैसला

:- अध्यक्ष पद पर 254 मतों से जीते शुभम तोमर, सचिव पद पर समीर और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर विक्की पंवार की बड़ी जीत

विकासनगर। वी०एस०के० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर (विकासनगर) में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के परिणाम घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर शुभम तोमर ने 738 मत प्राप्त कर 254 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद की दूसरी प्रत्याशी करिश्मा को 484 मत मिले। अध्यक्ष पद पर 9 मत अवैध और 3 मत नहीं दिए गए।

सचिव पद पर समीर विजयी रहे। समीर को 662 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद अरसद अली को 534 मत प्राप्त हुए। इस तरह समीर ने 128 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

सह सचिव पद पर ऋषिका ने 484 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उन्होंने प्रिया को 86 मतों से पीछे छोड़ा। प्रिया को 322 और तानिया चौहान को 398 मत मिले।

कोषाध्यक्ष पद पर टीना नेगी विजयी रहीं। टीना नेगी को 507 मत मिले और उन्होंने ममता को 49 मतों से हराया। ममता को 458 और मान्या मौर्य को 242 मत प्राप्त हुए।

वहीं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर विक्की पंवार ने 830 मत हासिल कर बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने वंश रावत को 440 मतों के अंतर से हराया। वंश रावत को 390 मत मिले।

उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन

छात्रसंघ के उपाध्यक्ष पद पर शिवांश चंदेल निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव परिणाम के अनुसार महाविद्यालय में कुल 1717 मतदाता थे, जिनमें 505 छात्र और 1212 छात्राएं शामिल थीं। कुल 1234 मत पड़े।

निर्वाचित पदाधिकारी:

अध्यक्ष: शुभम तोमर — 738 मत

उपाध्यक्ष: शिवांश चंदेल — निर्विरोध

सचिव: समीर — 662 मत

सह सचिव: ऋषिका — 484 मत

कोषाध्यक्ष: टीना नेगी — 507 मत

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि: विक्की पंवार — 830 मत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *