डी.डी. कॉलेज में साइटून प्रदर्शनी के जरिए दवाओं के जिम्मेदार इस्तेमाल का संदेश

:- नेशनल फार्मेसी वीक के तहत छात्रों ने वैज्ञानिक कार्टूनों के माध्यम से फार्मेसी, एंटीबायोटिक्स और जनस्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

देहरादून, 23 सितंबर 2026। डी.डी. कॉलेज, देहरादून में नेशनल फार्मेसी वीक के तहत ‘फार्मासिस्ट डे-2026’ उत्साह के साथ मनाया गया। सप्ताहभर चलने वाली गतिविधियों के अंतर्गत बुधवार को गढ़ी कैंट स्थित कॉलेज की सेंट्रल लाइब्रेरी में ‘साइटून’ (वैज्ञानिक कार्टून) प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन डी.डी. कॉलेज ने फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के सहयोग से किया।

इस वर्ष की गतिविधियों का विषय ‘बेहतर भविष्य के लिए फार्मासिस्ट को सशक्त बनाना’ तथा ‘स्वच्छ भारत: एंटी-माइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) से निपटना’ रहा। प्रदर्शनी में डी.फार्म के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। छात्रों ने फार्मेसी, एंटीबायोटिक्स के सही इस्तेमाल, नशीली दवाओं के दुरुपयोग तथा जनस्वास्थ्य में फार्मासिस्ट की भूमिका जैसे विषयों पर हाथ से बनाए वैज्ञानिक कार्टून प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के दौरान फैकल्टी सदस्यों ने विद्यार्थियों के रचनात्मक विचारों का मार्गदर्शन किया और उनके प्रयासों की सराहना की। आयोजन का उद्देश्य कला और विज्ञान को जोड़ते हुए दवाओं के जिम्मेदार इस्तेमाल तथा जनस्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

प्रतियोगिता में सिमरन सरदाना, जसमीत कौर, शताक्षी मेहता और पुरबी सहा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि कार्यक्रम का संयोजन शिल्पा तनेजा ने किया।

प्रतियोगिता के परिणाम

प्रथम स्थान

ग्रुप-1: साविता मौर्य एवं खुशबू देवराड़ी
ग्रुप-2: अंशिका भंडारी एवं सोनाक्षी नेगी

द्वितीय स्थान

ग्रुप-1: ऋषिका दिवाकर
ग्रुप-2: भूमिका नेगी एवं शिवानी भटनागर

तृतीय स्थान

ग्रुप-1: ममता सैनी
ग्रुप-2: दिया सिलंबरासन

डी.डी. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन ने सभी विजेता विद्यार्थियों, प्रतिभागियों एवं फैकल्टी सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने और भविष्य के फार्मासिस्ट के रूप में स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *