कुरीतियों और नशे के खिलाफ जागरूकता से ही होगा समाज का विकास : रामकृपाल यादव

:- अखिल भारतवर्षीय यादव महासंघ की गोष्ठी में सामाजिक सुधार, समान शिक्षा और महिला-पुरुष समानता पर हुआ मंथन

देहरादून। यादव समाज विकास समिति, देहरादून के सौजन्य से अखिल भारतवर्षीय यादव महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा स्काई गार्डन, जोगीवाला में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. एचपी यादव ने की, जबकि संचालन राम विलास यादव ने किया।

गोष्ठी में समाज में व्याप्त पाखंड, नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव, बालक-बालिकाओं को समान अधिकार तथा समान शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और जागरूकता को समाज के विकास की आधारशिला बताया।

अखिल भारतवर्षीय यादव महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव रामकृपाल यादव ने कहा कि यादव समाज में फैली विभिन्न विकृतियों और कुरीतियों का विरोध एवं निषेध कर ही समाज को प्रगतिशील बनाया जा सकता है। उन्होंने सामाजिक एकता, शिक्षा और जागरूकता पर विशेष बल दिया।

कार्यक्रम के दौरान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राममूर्ति यादव ने डॉ. एचपी यादव को “उत्तराखंड के धरोहर” की उपाधि से सम्मानित किया तथा उन्हें महासंघ की उत्तराखंड इकाई के गठन की जिम्मेदारी सौंपी।

इस अवसर पर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राममूर्ति यादव, राष्ट्रीय महासचिव रामकृपाल यादव, दिल्ली के प्रांतीय अध्यक्ष हेमंत यादव, बिहार के प्रांतीय अध्यक्ष चन्द्रकिशोर यादव, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव, उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, शिवधन यादव, साहब बख्श यादव, अमेठी से डॉ. रश्मि यादव, लखनऊ से सीमा यादव, यादव समाज विकास समिति देहरादून की अध्यक्ष ललिता यादव, संरक्षक आरडी यादव, सुनील यादव, जेपी यादव, एमपी यादव, मुरारी यादव, एमके यादव, केआर यादव, हरिद्वार से गुलाब यादव, आरएन यादव, श्याम जी यादव, रमेश यादव, रामअवध यादव, निवास यादव, रामकिशन यादव, आशाराम यादव, विनोद यादव, द्वारिका यादव और मनोहर यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *