2027 में जीत की हैट्रिक के लिए जुटे भाजपा कार्यकर्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मीडिया टीम को दिया विशेष मंत्र

:- नितिन नवीन बोले— विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं, विपक्ष के नकारात्मक एजेंडे का सकारात्मकता से दें जवाब

:- “हमारे सच के सामने कांग्रेस के झूठ के पांव नहीं टिकेंगे, मीडिया और सोशल मीडिया मिशन-2027 की जीत में निभाएंगे निर्णायक भूमिका” — नितिन नवीन


देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी टीम को सरकार और जनता के बीच संवाद का सबसे प्रभावी माध्यम बताते हुए मिशन-2027 में जीत की हैट्रिक सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन और सरकार की उपलब्धियों को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक तथा सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।

कैंट स्थित बीजापुर सेफ हाउस में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के पास विकास एवं जनकल्याण की अनगिनत उपलब्धियां हैं, जिन्हें समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना पार्टी कार्यकर्ताओं और विशेष रूप से मीडिया टीमों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार भ्रम, अफवाह और नकारात्मक एजेंडे के जरिए जनता को गुमराह करने का प्रयास करता है, लेकिन भाजपा को इसका जवाब सकारात्मकता और तथ्यों के आधार पर देना होगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर जीत की हैट्रिक लगाएगी और इसमें मीडिया तथा सोशल मीडिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रहेगी।

बैठक को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि डबल इंजन सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि मीडिया की कार्यक्षमता और प्रभाव चुनावी जीत के अंतर को भी निर्धारित करता है, इसलिए सभी को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करना होगा।

बैठक में दुष्यंत गौतममहेंद्र भट्टअजेय कुमार सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी विभाग के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *