ऋषिकेश में अवैध निर्माण पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, बहुमंजिला इमारत सील

: हरिद्वार रोड पर कार्रवाई से मचा हड़कंप

: बिना स्वीकृत मानचित्र निर्माण पर सख्ती

: प्रशासन-प्राधिकरण की संयुक्त टीम की कार्रवाई

देहरादून, 04 मई 2026। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ऋषिकेश में बड़ी कार्रवाई की है। हरिद्वार रोड स्थित एक बहुमंजिला अवैध निर्माण को सील कर दिया गया, जिससे क्षेत्र में अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मच गया है।

एसडीएम ऋषिकेश के निर्देशों पर की गई इस कार्रवाई में प्रशासन और एमडीडीए की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से बंद कर सील कर दिया। प्राधिकरण के अनुसार संबंधित निर्माण बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किया जा रहा था।

प्रेस नोट के मुताबिक, हरिद्वार रोड पर पेट्रोल पंप के पास रिया अरोड़ा और गोपाल सती द्वारा बहुमंजिला निर्माण कराया जा रहा था, जिसे पूर्व में कई बार चेतावनी दी गई थी। नियमों की अनदेखी जारी रहने पर प्राधिकरण को यह सख्त कदम उठाना पड़ा।

कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज, तहसीलदार संदीप नेगी, अवर अभियंता पूनम और अमित भारद्वाज के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।

एमडीडीए इन दिनों देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में अवैध प्लॉटिंग और निर्माण के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति निर्माण करने वालों पर आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

………………………………………….

“प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। सभी निर्माण स्वीकृत मानचित्र और तय मानकों के अनुसार ही होने चाहिए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। हमारा उद्देश्य दंड देना नहीं, बल्कि सुव्यवस्थित और सुरक्षित शहरी विकास सुनिश्चित करना है।”

– बंशीधर तिवारी, एमडीडीए उपाध्यक्ष

………………………………………….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *