: अल्मोड़ा के स्टार shuttler ने दिलाई शानदार बढ़त, भारतीय टीम का दमदार प्रदर्शन जारी
देहरादून:- डेनमार्क के हॉर्सन्स शहर में 24 अप्रैल से 3 मई तक आयोजित प्रतिष्ठित Thomas Cup 2026 में भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चाइनीज ताइपे को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अल्मोड़ा के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी Lakshya Sen ने विश्व नंबर-6 चाउ चेन चान को कड़े मुकाबले में 18-21, 22-20, 21-17 से हराकर भारत को 1-0 की अहम बढ़त दिलाई।
दूसरे मैच में भारत की स्टार जोड़ी Satwiksairaj Rankireddy और Chirag Shetty ने हाईसांग और वांग की जोड़ी को 23-21, 19-21, 21-12 से हराकर बढ़त 2-0 कर दी।
तीसरे मुकाबले में Ayush Shetty ने शानदार खेल दिखाते हुए वर्ल्ड नंबर-8 लिन चेन यी को 21-16, 21-12 से सीधे सेटों में हराकर भारत को 3-0 की निर्णायक जीत दिलाई।
इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है, जहां उसका मुकाबला कोरिया से होगा। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल फ्रांस और जापान के बीच मुकाबले के बाद तय होगा।
भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन लय में नजर आ रही है और 2022 की ऐतिहासिक जीत को दोहराने की उम्मीदें एक बार फिर मजबूत हो गई हैं। उस वर्ष भारत ने पहली बार थॉमस कप जीतकर इतिहास रचा था।
अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन के प्रदर्शन से पूरे देश में उत्साह है और उनसे इस टूर्नामेंट में बड़ी उम्मीदें जताई जा रही हैं।
इस उपलब्धि पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए लक्ष्य सेन और पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं।