उत्तरकाशी के जुणगा में भीषण अग्निकांड: दो मकान जलकर खाक, आग बुझाने में घायल हुए दो ग्रामीण

: अनिल सिंह भण्डारी और महेश सिंह भण्डारी का घर पूरी तरह नष्ट, सुमेर सिंह भण्डारी व प्रमिला देवी ने दिखाई बहादुरी

देहरादून। उत्तरकाशी जिले में डुंडा ब्लॉक स्थित भंडारस्यू पट्टी के ग्राम सभा जुणगा के डांगड़ा तोक में रविवार रात्रि भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। आग इतनी भयावह थी कि अनिल सिंह भण्डारी एवं महेश सिंह भण्डारी के मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए।

घटना के दौरान जब आग तेजी से फैल रही थी, तब सुमेर सिंह भण्डारी और प्रमिला देवी ने साहस का परिचय देते हुए आग बुझाने के प्रयास में घर के भीतर प्रवेश किया। इस दौरान दोनों घायल हो गए, जिनकी स्थिति को लेकर चिंता बनी हुई है।

स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को शीघ्र सहायता देने की मांग की जा रही है। डुंडा ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार (हैप्पी) ने इस घटना पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत प्रदान करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *