₹401.86 करोड़ की 74 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, विकास की रफ्तार तेज: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

इनमें ₹302.42 करोड़ की 41 योजनाओं का लोकार्पण तथा ₹99.44 करोड़ की 33 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आमजन मौजूद रहे।


🔹 लोकार्पित योजनाओं में ये रहे प्रमुख कार्य

कार्यक्रम में शहरी विकास, सीवरेज, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई और सड़क निर्माण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं जनता को समर्पित की गईं—

  • नमामि गंगे के तहत सपेरा बस्ती में 15 एमएलडी एसटीपी व आई एंड डी निर्माण

  • आराघर चौक से मोधरोवाला और सहारनपुर चौक से पथरीबाग तक सीवर लाइन बिछाने का कार्य

  • इंदिरानगर क्षेत्र की जलोत्सारण पुनर्गठन योजना

  • चमन विहार, ओम सिटी, कुसुम विहार में सीवरेज योजनाएं

  • चंदरनगर में शव विच्छेदन गृह, शीत श्रृंखला व सभागार निर्माण

  • ऋषिकेश क्षेत्र में शारदापीठ व मीराबेन घाट निर्माण

  • चकराता क्षेत्र में पर्वतीय नहरों का जीर्णोद्धार

  • विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा योजनाएं

  • डोईवाला, ऋषिकेश और राजपुर क्षेत्रों में आंतरिक मार्गों का निर्माण

  • कई मोटर मार्गों का अपग्रेडेशन (जगतपुर-दुधई, पैधा-मझौन, कोटी डिमऊ आदि)

  • कई राजकीय इंटर कॉलेजों में भवन निर्माण

  • छिद्दरवाला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

  • सेलाकुई में 100 बेड का मानसिक स्वास्थ्य संस्थान


🔹 शिलान्यास की गई प्रमुख योजनाएं

नई योजनाओं में बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने पर जोर दिया गया—

  • साकेत कॉलोनी (कैनाल रोड) में सीवरेज योजना

  • मसूरी व डोईवाला क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य

  • विकासनगर व सहसपुर में नहरों का जीर्णोद्धार

  • नागल-ज्वालापुर से डोईवाला सड़क चौड़ीकरण

  • ऋषिकेश व डोईवाला में आंतरिक सड़कों का निर्माण

  • सहसपुर में कृषि बीज भंडार

  • राजपुर रोड क्षेत्र में पेयजल योजना का सुदृढ़ीकरण


🔹 मुख्यमंत्री का संदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य “जन-जन तक विकास” पहुंचाना है। चार वर्षों में उत्तराखंड ने आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में विकास कार्य और तेज गति से आगे बढ़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *