उत्तरांचल प्रेस क्लब में नेत्र जांच शिविर, 100 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की जांच, निशुल्क दवाइयां और ओपीडी सुविधा की घोषणा

मोनाल एक्सप्रेस, देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब और राही नेत्र धाम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को प्रेस क्लब परिसर में नेत्र स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में प्रेस क्लब के सदस्यों और उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जहां 100 से अधिक लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई।

शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने आधुनिक उपकरणों की मदद से आंखों की गहन जांच की और मरीजों को आवश्यक परामर्श प्रदान किया। अस्पताल की ओर से सभी मरीजों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। साथ ही चश्मे बनवाने पर 25 प्रतिशत की छूट की सुविधा भी दी जा रही है, जिसके लिए इच्छुक लोग रिस्पना पुल के पास स्थित अस्पताल में संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त प्रेस क्लब के सदस्यों और उनके परिजनों के लिए पहली ओपीडी निशुल्क रखने की घोषणा भी की गई।

शिविर को सफल बनाने में जीएम जितेंद्र कुमार विकल, रेटिना सर्जन डॉ. कल्याण, ऑप्टोमेट्रिस्ट विजय पाल और विशाल सहित उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।

उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए, जिससे पत्रकारों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

कार्यक्रम में महामंत्री योगेश सेमवाल, स्वास्थ्य संयोजक शिवेश शर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष शोबन सिंह गुसाईं, संयुक्त मंत्री मीना नेगी, कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल, संप्रेक्षक विजय जोशी, कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन लखेडा, रश्मि खत्री, मनवर सिंह रावत, ओपी जोशी सहित कई पूर्व पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *