चारधाम यात्रा 2026: तैयारियों में जुटी बीकेटीसी, 6 लाख पार पंजीकरण; बदरीनाथ 23 अप्रैल और केदारनाथ 22 अप्रैल से खुलेंगे कपाट

:- बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने देहरादून में की प्रेस वार्ता

 :- मोबाइल, रील, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर निर्धारित दूरी तक रोक ओम प्रकाश जोशी (मोनाल एक्सप्रेस): देहरादून, 17 मार्च। आगामी चारधाम यात्रा को लेकर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रा अप्रैल माह में शुरू होने जा रही है और इस बार रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने केनाल रोड स्थित कार्यालय के पास आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि यात्रा को सुरक्षित, सरल और सुगम बनाने के लिए बजट में व्यापक प्रावधान किए गए हैं।

🔹 कपाट खुलने की तिथियां

श्री केदारनाथ धाम: 22 अप्रैल 2026

श्री बदरीनाथ धाम: 23 अप्रैल 2026

श्री गंगोत्री व यमुनोत्री धाम: 19 अप्रैल 2026 (अक्षय तृतीया)

🔹 पंजीकरण 6 लाख के पार

6 मार्च से 16 मार्च के बीच कुल पंजीकरण: 6,17,853

केदारनाथ: 2,06,622

बदरीनाथ: 1,82,212

गंगोत्री: 1,15,763

यमुनोत्री: 1,13,256

🔹 शीतकालीन यात्रा में भी उमड़ा आस्था का सैलाब

16 मार्च 2026 तक 51 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने शीतकालीन गद्दी स्थलों पर दर्शन किए

बदरीनाथ (योग बदरी पांडुकेश्वर व नृसिंह मंदिर, जोशीमठ): 20,054

केदारनाथ (ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ): 31,736

🔹 121 करोड़ से अधिक का बजट पारित

कुल अनुमानित बजट: ₹1,21,07,99,501

बदरीनाथ धाम: ₹57,47,39,601

केदारनाथ धाम: ₹63,60,59,900

🔹 यात्रा व्यवस्थाओं में बड़े सुधार

सुरक्षित और सुगम दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था

ट्रांजिट कैंप (ऋषिकेश) में शिविर कार्यालय

पेयजल, बिजली, स्वच्छता और आवासीय सुविधाओं में सुधार

रेलिंग मरम्मत, रंग-रोगन और मंदिरों का जीर्णोद्धार

ऑनलाइन पूजा और वेबसाइट को और अधिक व्यवस्थित किया जाएगा

🔹 महत्वपूर्ण प्रस्ताव और फैसले

गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक का प्रस्ताव पारित, सरकार को भेजा गया

‘तीर्थ पुरोहित कल्याण कोष’ की स्थापना का निर्णय

मोबाइल, रील, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर निर्धारित दूरी तक रोक

यात्रा एवं दर्शन के लिए SOP लागू करने पर विचार

🔹 सरकार के विजन पर जोर

अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि बदरीनाथ में कार्य प्रगति पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *