मोनाल एक्सप्रेस, टिहरी गढ़वाल/देहरादून। (14 फरवरी 2026) :- ग्राम मदन नेगी, जिला टिहरी गढ़वाल में आज टीएचडीसी के सहयोग से संस्था ग्रामीण किसान विकास सोसाइटी द्वारा संचालित चार माह के ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया।
समापन अवसर पर ग्राम प्रधान बुद्धि राम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलवंत सिंह रावत, स्थानीय कार्यकर्ता पूजा भूषण, प्रशिक्षिका ममता , संस्था की प्रबंध निदेशक हेमलता सती, परियोजना नोडल आशीष चमोली तथा सह कार्यकर्ता अभिषेक गुसाईं एवं सुशील आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्रशिक्षण की समाप्ति की जानकारी दी गई तथा उनका फीडबैक लिया गया। प्रतिभागी श्रीमती सुषमा जी ने बताया कि प्रशिक्षण से उन्हें मेकअप, फेशियल, ब्लीचिंग, थ्रेडिंग और मेहंदी लगाने जैसी तकनीकें सीखने का अवसर मिला। वहीं श्रीमती पूजा जी ने कहा कि प्रशिक्षिका श्रीमती ममता देवी ने उन्हें अत्यंत समर्पण के साथ प्रशिक्षण दिया, जिससे वे अब स्वयं का रोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित हुई हैं।
ग्राम प्रधान बुद्धि राम ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि सीखी गई कला को अपने जीवन में अपनाकर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ें। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट प्रदान किया गया तथा प्रमाण पत्र वितरित किए गए।