रणजी ट्रॉफी : कुणाल चंदेला के दोहरे शतक से असम को 42 रन से हराकर उत्तराखंड क्वार्टर फाइनल में

रणजी ट्रॉफी: असम को 42 रन से हराकर उत्तराखंड क्वार्टर फाइनल में

कप्तान कुनाल चंदेला का दोहरा शतक, घातक गेंदबाजी से असम 54 पर ढेर

मोनाल एक्सप्रेस, देहरादून। रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में उत्तराखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए असम को 42 रन से शिकस्त दी और लगातार चौथी बार क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली। यह मुकाबला अभिमन्यु क्रिकेट मैदान में खेला गया।

उत्तराखंड ने पहली पारी में 120 रन पर सात विकेट गिरने के बावजूद जबरदस्त वापसी करते हुए 460 रन पर पारी घोषित की। टीम की ओर से कप्तान कुनाल चंदेला ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जड़ा। उन्होंने 207 रन की ऐतिहासिक पारी में 15 चौके और छह छक्के लगाए।

कुणाल चंदेला

बल्लेबाजी में उत्तराखंड का दबदबा

कुनाल चंदेला के अलावा राय चंदानी ने 86 रन, जबकि भूपेन लालवानी ने 52 रन का अहम योगदान दिया, जिससे उत्तराखंड मजबूत स्कोर तक पहुंच सका।

गेंदबाजों ने दिलाई यादगार जीत

लक्ष्य का पीछा करते हुए असम को जीत के लिए 96 रन चाहिए थे और उसके चार विकेट शेष थे, लेकिन उत्तराखंड के गेंदबाजों ने घातक प्रदर्शन किया। पूरी असम टीम महज 54 रन पर सिमट गई।

उत्तराखंड की ओर से आदित्य रावत और मयंक मिश्रा ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि जगदीश सुचित ने दो विकेट लेकर जीत सुनिश्चित की।

असम की संघर्षपूर्ण पारी

असम की ओर से स्वरूपम पुरकायस्थ ने 73 रन, शिवशंकर राय ने 36 रन और मुख्तार हुसैन ने 32 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज उत्तराखंड के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सके।

कुणाल चंदेला

इस जीत के साथ उत्तराखंड ने लगातार चौथी बार रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर एक बार फिर अपनी निरंतर

ता और मजबूती का परिचय दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *