पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से पांव छूकर लिया देहरादून जिला पंचायत के उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने आशीर्वाद देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने दी देहरादून जिला पंचायत के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह (प्रीतम सिंह के बेटे) को जीत की बधाई। अभिषेक ने भी पांव छूकर लिया हरीश का आशीर्वाद। राजनीति के जानकारों की मानें तो यह जीत कांग्रेस के लिए कहीं न कहीं राजधानी देहरादून समेत समस्त उत्तराखंड में संजीवनी का काम करेगी। क्योंकि, जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भी कांग्रेस की सुखविंदर कौर जीती हैं। उन्होंने दो बार की जिला पंचायत अध्यक्ष और विकासनगर से भाजपा के विधायक मुन्ना सिंह चौहान की पत्नी मधु चौहान को करारी शिकस्त दी है। बताया जा रहा है कि देहरादून जिला पंचायत में कांग्रेस को मिली इस जीत के पीछे चकराता विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस प्रीतम सिंह का सियासी अनुभव बहुत काम आया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस करन माहरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, वरिष्ठ नेता व प्रवक्ता गरिमा दसौनी समेत कई दिग्गज एक साथ नजर आए।