महिला योग परिवार ने मनाया तीजोत्सव, गीत और नृत्य का चला दौर

देहरादून। महिला योग परिवार अजबपुर खुर्द द्वारा आज तीज उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्य मंत्री एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी विजयलक्ष्मी गुसाई, वरिष्ठ समाजसेवी सुदेश बाला गुप्ता एवं बिंदु रावत ने तीज कार्यक्रम का शुभारंभ किया उसके पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने अपनी अपनी प्रस्तुतियां दी, जिसमें सावन के गीत, गढ़वाली गीत, कुमाउनी एवं जौनसारी गीत और कविताएं प्रमुख रूप से थी. अंत में तीज प्रतियोगिता में महिलाओं ने प्रतिभाग किया. कार्यक्रम सहयोजिका योग शिक्षिका संगीता सेमवाल ने किया। विजयलक्ष्मी गुसाईं ने कहा कि इतने सुंदर कार्यक्रम के लिए सभी बहनो को बहुत बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि तीज का त्यौहार मुख्य रूप से भगवान शिव और देवी पार्वती के मिलन की खुशी में मनाया जाता है,पति की लंबी उम्र और अच्छे वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिए मनाया जाता है। अन्य अथिति सुदेश बाला गुप्ता और बिंदु रावत ने इतने अच्छे और सूंदर कार्यक्रम के लिए सब को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम संचालन रेखा डंगवाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *