Slot Deposit 1000 slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388
पटेलनगर क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दोस्त के कमरे में मिला शव - मोनाल एक्सप्रेस

पटेलनगर क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दोस्त के कमरे में मिला शव

 देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शनिवार को पटेलनगर कोटवाली क्षेत्र अंतर्गत प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का मामला सामने आया है। वह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बिहारीगढ़ का रहने वाला है। वह यहां यमुनोत्री एंक्लेव कॉलोनी में अपने दोस्त के पास आया था। पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बिहारीगढ़ निवासी मंजेश कांबोज ( उम्र 41 साल) शुक्रवार को अपने दोस्त के यमुनोत्री एंक्लेव कॉलोनी स्थित किराए के कमरे में आया था। उसका दोस्त भी प्रॉपर्टी डीलर है। शनिवार सुबह जब कमरा नहीं खुला तो मकान मालिक मालिक को संदेह हुआ। उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो वहां एक व्यक्ति का शव पड़ा था। मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। मृतक की पहचान मंजेश कांबोज के रूप में हुई। जबकि उसका दोस्त वहां नहीं मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया जूतों के फीतों से गला घोंटकर हत्या की बात सामने आ रही है। हालांकि, मौत के मुख्य कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और आरोपी के पकड़े जाने के बाद सही वजह सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *