उपजिला चिकित्सालय विकासनगर में 685 मरीजों ने उठाया चिकित्सा शिविर का लाभ

देहरादून। सेवा सप्ताह के अन्तर्गत उपजिला चिकित्सालय विकासनगर में 03-08-2026 से 05-08-2026 तक आयोजित तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर के द्वितीय चरण के प्रथम दिवस पर क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। शिविर का उद्घाटन माननीय नगर पंचायत अध्यक्ष श्री बाॅबी नौटियाल जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ0 प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं डाॅ0 राजेन्द्र शर्मा, चिकित्सा अधिकारी, उपजिला चिकित्सालय विकासनगर उपस्थित रहे। तत्पश्चात् माननीय नगर पंचायत अध्यक्ष जी द्वारा शिविर की समस्त व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श, जांच एवं उपचार की सुविधाएं प्रदान की गईं। साथ ही आयुष्मान भारत, ए0बी0एच0ए0, एन0सी0डी0, टी0बी0 उन्मूलन, परिवार नियोजन, आर0के0एस0के0 सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के अन्तर्गत भी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

दिनांक 03-08-2026 को प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार शिविर के प्रथम दिवस कुल 685 मरीजों (233 पुरुष एवं 452 महिला) का पंजीकरण किया गया। एन0सी0डी0 विभाग में 79 मरीजों की स्क्रीनिंग, ए0एन0सी0 की 58 जांचें, टी0बी0 स्क्रीनिंग 60, तथा आर0के0एस0क0 एवं फैमिली प्लानिंग काउंसलर द्वारा 86 लाभार्थियों की स्क्रीनिंग की गई। आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत 02 आयुष्मान कार्ड एवं 18 आभा आई0डी0 बनायी गयी। प्रयोगशाला में हीमोग्लोबिन, एल0एफ0टी0, के0एफ0टी0, लिपिड प्रोफाइल सहित कुल 279 जांचें की गईं।

विशेषज्ञ विभागों में नेत्र रोग विभाग में 70, सर्जरी विभाग में 67, ई0एन0टी विभाग में 83, दन्त विभाग में 32, अस्थि रोग विभाग में 96, फिजिशियन विभाग में 190, फिजियोथेरेपी विभाग में 15, स्त्री एवं प्रसूति रोग (गायनी) विभाग में 112 तथा बाल रोग विशेषज्ञ द्वारा 60 मरीजों को परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया। ई0सी0जी0 20, अल्ट्रासाउन्ड 49, एक्स-रे विभाग में कुल 25 टी0बी0 एक्स-रे तथा 149 अन्य एक्स-रे किए गए।

उक्त तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर के प्रथम दिवस का सफलतापूर्वक संचालन किया गया तथा क्षेत्रीय जनता द्वारा शिविर में उपलब्ध कराई गई स्वास्थ्य सेवाओं का व्यापक रूप से लाभ उठाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *