डीडी कॉलेज में 27 यूनिट रक्तदान, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

:- एनएसएस के तत्वावधान में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने लगाया रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं को दिए प्रशस्ति पत्र

देहरादून। निम्बूवाला स्थित डी डी कॉलेज में एनएसएस के तत्वावधान में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कॉलेज के शिक्षकों, प्रबंधन स्टाफ और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। शिविर में कुल 27 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

इस अवसर पर रक्तदाताओं ने रक्तदान को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का माध्यम बताया। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। साथ ही, रक्तदान करने वाले व्यक्ति को यह संतोष भी मिलता है कि उसने समाज के लिए अपनी ओर से एक छोटा सा प्रयास किया है।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट, उपहार तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। शिविर में कॉलेज परिवार की सक्रिय भागीदारी रही।

इस मौके पर विनोद शर्मा, महक गोयल, आँचल, शैलेन्द्र शर्मा, आनंद यादव, सचिन यादव के अलावा डीडी कॉलेज के छात्र छात्राएं, फैकल्टी और कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *