उत्तराखंड में लोकसभा की पांच सीटों पर 10 बजे तक 10.54 प्रतिशत मतदान

देहरादून: उत्तराखंड में लोकसभा की पांच सीटों के लिए शुक्रवार यानी कि आज सुबह सात बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। पांचों सीटों पर 83.37 लाख मतदाता 55 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद करेंगे। वहीं, 10 बजे तक पांचों सीटों पर 10.54 प्रतिशत मतदान हुआ है। हरिद्वार सीट पर सबसे ज्यादा लोग अभी तक पोलिंग बूथ पर पहुंचे हैं। गढ़वाल में रफ्तार कुछ धीमी है, लेकिन दिन तक यह बढ़ेगी।

उत्तराखंड के 83,37914 मतदाता सभी पांच सीटों पर मैदान में उतरे 55 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

सभी मतदाता मतदान के लिए अपना फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र लाएं। यदि किसी के पास फोटो युक्त पहचान पत्र नहीं है, तो 12 अन्य दस्तावेजों को फोटो पहचान पत्र के विकल्प के रूप में प्रयोग कर मतदान कर सकते हैं। मतदान के लिए लिए प्रदेश को 274 जोन और 1499 सेक्टर में बांटा गया है।

प्रदेश के 11729 मतदान केंद्रों पर मत डाले जाएंगे। 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग व दिव्यांगों की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों में स्वयं सेवकों के साथ ही व्हील चेयर की भी व्यवस्था की गई है।

प्रदेश में 809 अति संवेदनशील और 1365 संवेदनशील बूथ चिह्नित किए गए हैं। 5865 मतदेय स्थलों पर वेबकास्टिंग की जाएगी। 268 बूथों पर संचार व्यवस्था न होने के कारण सेटेलाइट फोन और पुलिस व वन विभाग के वायरलेस सिस्टम के जरिये संपर्क साधा जाएगा। गढ़वाल सीट पर पहले 3 घंटे में धीमी रफ्तार : पांच सीटों पर सुबह नौ बजे तक 10.54 प्रतिशत मतदान हुआ है। हरिद्वार संसदीय सीट पर सबसे ज्यादा लोगों ने अपने मताधिकारी का प्रयोग किया है। जबकि गढ़वाल संसदीय सीट पर मतदान की गति कुछ धीमी रही है।

नैनीताल-ऊधम सिंह नगर 9.83 प्रतिशत, हरिद्वार संसदीय सीट पर 12.49 प्रतिशत, अल्मोड़ा सीट पर 10.13 प्रतिशत, गढ़वाल सीटर पर 9.46 प्रतिशत और टिहरी संसदीय सीट पर 10.25 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकारी का प्रयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *