मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल रहीं अनुकृति ने पहचाना आधी आबादी का हुनर

 देहरादून: महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्थान की 30वीं वर्षगांठ पर प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें स्वरोजगार से जुड़ी महिलाओं के उत्पादों को मंच प्रदान किया गया। महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्थान की अध्यक्ष अनुकृति गुसाईं रावत ने रविवार को हुनर मेले का उद्घाटन किया। इसमें 20 से ज्यादा स्टॉल्स देखने को मिली, जिसमें महिलाओं ने अपनी कला वा हस्तकला का प्रदर्शन किया।साथ ही, अनुकृति गुसाईं रावत ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर उनका मनोबल बढ़ाया। अनुकृति ने बताया कहा कि संस्थान 30 साल से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रहा है। इसी क्रम में इस साल हुनर मेले के माध्यम से उनकी प्रतिभाओं को और उनके व्यवसाय को एक मंच प्रदान किया गया।अनुकृति गोसाई एक मॉडल और टी.वी में प्रस्तोता हैं। बतादें कि, अनुकृति आज उत्तराखंड की सबसे शक्तिशाली और जागरूक महिलाओं में से एक हैं। वह बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं। वह एक मॉडलिंग, अभिनेत्री, एंकर भी रह चुकी हैं। अब वह सामाजिक कार्यकर्ता के साथ एक कुशल राजनीतिज्ञ भी हैं। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर लैंसडाउन से चुनाव लड़ा। राजनीति में कदम रखते हुए उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा और चुनाव जीतने वाले भाजपा के प्रत्याशी को कड़ी टक्कर दी। वह पहली बार साल 2013 में वह मिस इंडिया प्रतियोगिता में सुन्दरी प्रतियोगिता जीती थी। बाद में मिस इंडिया एशिया पैसिफिक – 2014 प्रतियोगिता जीती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *