slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto slot deposit 1000
उत्तराखंड के युवा शटलर लक्ष्य सेन ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 जीता, करियर का छठा BWF वर्ल्ड टूर खिताब - मोनाल एक्सप्रेस

उत्तराखंड के युवा शटलर लक्ष्य सेन ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 जीता, करियर का छठा BWF वर्ल्ड टूर खिताब

देहरादून। पेरिस ओलंपिक 2024 के सेमीफाइनलिस्ट और भारत की बैडमिंटन उम्मीद लक्ष्य सेन ने एक बार फिर अपने शानदार फॉर्म का परिचय देते हुए सिडनी में रविवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। सेन ने फाइनल में जापान के युशी तनाका को सीधे गेमों में 21-15, 21-11 से हराकर इस वर्ष का अपना पहला और करियर का छठा BWF वर्ल्ड टूर खिताब जीता। यह मुकाबला 38 मिनट तक चला और दोनों खिलाड़ियों के बीच यह पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था।

लक्ष्य सेन । फोटो साभार सोशल मीडिया

लक्ष्य सेन मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के निवासी हैं। उनके भाई चिराग सेन भी राष्ट्रीय स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। जबकि पिता डीके सेन बैडमिंटन खेल के प्रशिक्षक हैं। वह भारतीय जूनियर टीम के कोच भी रह चुके हैं। जबकि उनके दादा भी बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुके हैं।

वर्तमान में विश्व रैंकिंग में 14वें स्थान पर काबिज लक्ष्य सेन ने पिछले साल दिसंबर में सैयद मोदी इंटरनेशनल के बाद एक बार फिर खिताबी प्रदर्शन दोहराया है। तनाका के खिलाफ मैच में शुरुआती गेम 3-3 की बराबरी तक कड़ा रहा, लेकिन सेन ने लगातार चार अंक लेकर बढ़त बनाई और विरोधी की वापसी की कोशिशों को नाकाम करते हुए गेम अपने नाम किया। दूसरे गेम में सेन ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और ब्रेक तक छह अंकों की बढ़त हासिल की, जिसे उन्होंने अंत तक कायम रखते हुए आसान जीत दर्ज की।

फाइनल में पहुँचने से पहले सेन ने शनिवार को 2022 वर्ल्ड चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता चोउ तिएन चेन को सेमीफाइनल में मात दी थी। क्वार्टरफाइनल में उन्होंने हमवतन आयुष शेट्टी को कांटे के मुकाबले में हराया।

लक्ष्य सेन। फोटो साभार सोशल मीडिया

लक्ष्य सेन ने इस सीज़न की शुरुआत हांगकांग ओपन के उपविजेता के रूप में की थी और हाल ही में कुमामोटो मास्टर्स समेत दो अन्य सेमीफाइनल में भी जगह बनाई थी। उनके करियर में इससे पहले 2019 में डच ओपन और सारलोरलक्स ओपन (सुपर 100), 2022 में इंडिया ओपन सुपर 500 और 2023 में कनाडा ओपन सुपर 500 के खिताब शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *