एनडीए 2026 में उत्तराखण्ड डिफेंस एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, तीन छात्रों ने लिखित परीक्षा में मारी बाजी

:- सफल अभ्यर्थियों को मिलेगा नि:शुल्क एसएसबी इंटरव्यू प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखण्ड डिफेंस एकेडमी के तीन होनहार विद्यार्थियों—क्षितिज चवान, अनंत यादव और स्वास्तिक त्रिपाठी—ने एनडीए 2026 की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर संस्थान और प्रदेश का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की इस सफलता से एकेडमी परिवार में खुशी का माहौल है।

सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए घोषणा की कि एकेडमी की ओर से सभी सफल विद्यार्थियों को नि:शुल्क एसएसबी इंटरव्यू प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के अन्य सफल एनडीए अभ्यर्थियों को भी एकेडमी नि:शुल्क एसएसबी मार्गदर्शन उपलब्ध कराएगी।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और ट्रेनिंग स्टाफ की प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्हें विश्वास है कि विद्यार्थी आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सपना पूरा करेंगे।

एकेडमी के डायरेक्टर मेजर (सेवानिवृत्त) ललित सामंत ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता संस्थान के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा सफलता की पहली सीढ़ी है और एकेडमी विद्यार्थियों को एसएसबी सहित आगामी सभी चरणों के लिए आधुनिक तकनीकों एवं उन्नत प्रशिक्षण पद्धतियों से तैयार कर रही है।

वहीं, प्रशासनिक अधिकारी कर्नल (सेवानिवृत्त) जे. एस. नेगी ने भी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि अन्य युवाओं को भी रक्षा सेवाओं में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगी।

हाइलाइटर:-

एनडीए 2026 लिखित परीक्षा में उत्तराखण्ड डिफेंस एकेडमी के तीन छात्र सफल

सफल अभ्यर्थियों को एकेडमी देगी नि:शुल्क एसएसबी इंटरव्यू प्रशिक्षण

चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने दी शुभकामनाएं

आधुनिक प्रशिक्षण पद्धतियों से युवाओं को तैयार कर रही एकेडमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *