उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% परिणाम, बेटियों ने फिर मारी बाजी

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रामनगर से जारी किए नतीजे, टॉपर्स को दी बधाई; बागेश्वर जिला रहा अव्वल

देहरादून, 25 अप्रैल। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया गया है। डॉ. धन सिंह रावत ने रामनगर स्थित परिषद सभागार में परिणाम जारी किए।

इस वर्ष इंटरमीडिएट का कुल परिणाम 85.11% जबकि हाईस्कूल का परिणाम 92.10% रहा। शिक्षा मंत्री ने मेधावी छात्रों व उनके अभिभावकों से फोन पर बातचीत कर शुभकामनाएं दीं।

इंटरमीडिएट परिणाम

कुल परिणाम: 85.11%

बालक: 81.93%

बालिकाएं: 88.09%

पंजीकृत परीक्षार्थी: 1,02,986

परीक्षा में शामिल: 1,00,452

उत्तीर्ण: 85,499

पिछले वर्ष से 1.88% वृद्धि

हाईस्कूल परिणाम

कुल परिणाम: 92.10%

बालक: 88.03%

बालिकाएं: 96.07%

पंजीकृत परीक्षार्थी: 1,12,266

परीक्षा में शामिल: 1,08,983

उत्तीर्ण: 1,00,373

पिछले वर्ष से 1.33% वृद्धि

टॉपर्स लिस्ट

इंटरमीडिएट (12वीं):

संयुक्त प्रथम: गीतिका पंत (बागेश्वर) व सुशीला मेंहदीरत्ता (ऊधमसिंह नगर) – 98%

द्वितीय: आर्यन (ऋषिकेश) – 97.80%

तृतीय: वंशिका (हरिद्वार) – 97%

हाईस्कूल (10वीं):

प्रथम: अक्षत गोपाल (रामनगर) – 98.20%

संयुक्त द्वितीय: इशांत कोठारी (उत्तरकाशी), भूमिका (नैनीताल) – 98%

तृतीय: योगेश जोशी (बागेश्वर) – 97.80%

जिला प्रदर्शन में बागेश्वर अव्वल

इंटरमीडिएट: 94.84%

हाईस्कूल: 96.98%

सुधार परीक्षा के परिणाम भी घोषित

हाईस्कूल सुधार परीक्षा: 68.67% (239 उत्तीर्ण)

इंटरमीडिएट सुधार परीक्षा: 66.27% (279 उत्तीर्ण)

टॉपर के घर पहुंचे मंत्री

रिजल्ट जारी होने के बाद शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत हाईस्कूल टॉपर अक्षत गोपाल के घर पहुंचे और उन्हें मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अक्षत की सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है।

👉 बेटियों का शानदार प्रदर्शन, दोनों परीक्षाओं में लड़कियां आगे

👉 रिजल्ट में लगातार दूसरे साल सुधार

👉 समय पर परीक्षा परिणाम घोषित होने पर मंत्री ने जताई खुशी

👉 टॉपर्स को फोन कर दी गई बधाई

👉 बागेश्वर जिला बना राज्य का नंबर-1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *