Slot Deposit 1000 slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot
कट्टे में रखे थे 48 लाख रुपए, जा रहा था ठिकाने लगाने, पुलिस ने दबोच लिया - मोनाल एक्सप्रेस

कट्टे में रखे थे 48 लाख रुपए, जा रहा था ठिकाने लगाने, पुलिस ने दबोच लिया


देहरादून: देहरादून के रायपुर क्षेत्र में 18 अगस्त की रात महिला अधिवक्ता के घर से करोड़ों की चोरी करने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी के पिता को बागपत उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। वह बेटे के कहने पर चोरी के 48 लाख रुपए को कट्टे में भरकर ठिकाने लगाने जा रहा था। इसी बीच पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी की पहचान भूदेव निवासी ग्राम वाजिदपुर थाना बड़ौत, बागपत यूपी के रूप में हुई है। भूदेव फरार आरोपी धीरज का पिता है। जबकि प्रॉपर्टी डीलर सन्नी को पुलिस पहले पकड़ चुकी है। वह मेरठ का रहने वाला है। 21 अगस्त को पुलिस ने सन्नी को गिरफ्तार कर उससे दो करोड़ 60 लाख रुपए बरामद किए थे। धीरज रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया था। इनमें से 48 लाख उसने पिता के पास दिए थे। सन्नी और धीरज दोनों दोस्त हैं। दोनों पर महिला अधिवक्ता के घर चोरी करने का आरोप है। महिला अधिवक्ता करीब एक माह पहले दिल्ली में अपनी सभी संपत्ति बेच कर दून शिफ्ट हुई थी। उसे मकान भी सन्नी ने दिलाया था। सन्नी को इस बात की भनक लग गई थी कि महिला के पास काफी कैश भी है। इसीलिए उसने चोरी की योजना बनाई और पकड़ा गया। जबकि धीरज फरार है। इसकी गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है। इस बात की जानकारी नहीं है कि घर में कितना कैश था जो चोरी हुआ है। करीब तीन करोड़ 8 लाख अभी तक बरामद हो चुका है। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी सन्नी को पकड़ा था। जिसकी कार उसमें दिख रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *