भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ ने हरेला पर लगाए 100 से अधिक पौधे

:- मुख्य अतिथि पर्यावरणविद् डॉ. सुंदर लाल चौहान ने पत्रकारों की पर्यावरण संरक्षण की पहल को सराहा, वन अग्नि में विशिष्ट भूमिका निभाने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

देहरादून। हरेला पर्व के अवसर पर भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ उत्तराखंड की ओर से लच्छीवाला रेंज के अंतर्गत दौड़वाला बीट में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में औषधीय, फलदार और छायादार प्रजातियों के 100 से अधिक पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पर्यावरणविद् डॉ. सुंदर लाल चौहान, पर्यावरणविद् विनोद जुगलान और भाजपा के वरिष्ठ नेता समर महंत मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम की मुख्य योजना भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री ने बनाई। इस दौरान कचनार, नीम, आम, बेल और शीशम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम में लच्छीवाला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी गंभीर सिंह धामंदा सहित सभी बीटों के वन अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम नगर निगम देहरादून के अंतर्गत होने के कारण पार्षद सोबत चंद्र रमोला भी उपस्थित रहे। एफडब्ल्यूए के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

‘पेड़ ही ऑक्सीजन और पर्यावरण को बचा सकते हैं’

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथि विनोद जुगलान ने कहा कि पूरे देश में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाकर देश को हरा-भरा बनाना होगा। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के कारण धीरे-धीरे ऑक्सीजन पर खतरा मंडरा रहा है, जिसे केवल पेड़ ही बचा सकते हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता समर महंत ने भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री की पहल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि चंद्रवीर गायत्री के नेतृत्व में इस क्षेत्र में करीब 10,000 पेड़ों का रोपण किया जा चुका है, जिनमें कई पेड़ आज 25 साल से भी अधिक उम्र के हो चुके हैं।

उन्होंने पत्रकारों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकार केवल खबरों तक सीमित न रहकर समाज की प्रथम पंक्ति में खड़े होकर समाज और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। यह भूमिका पत्रकारों को राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार बनाती है।

वन विभाग ने पत्रकारों के पर्यावरणीय प्रयासों को सराहा

वन क्षेत्राधिकारी गंभीर सिंह धामंदा ने पत्रकारों के इस तरह के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ उत्तराखंड के सदस्य समय-समय पर पर्यावरण संरक्षण, वन बचाओ और स्वच्छता के प्रति कार्य करते रहे हैं। उन्होंने इन प्रयासों को सभी के लिए प्रेरणादायी बताया और धन्यवाद ज्ञापित किया।

पार्षद सोबत चंद्र रमोला ने कहा कि क्षेत्र की वन संपदा की देखरेख में पत्रकारों का संगठन सक्रिय भूमिका निभा रहा है। क्षेत्र के विकास में भी पत्रकारों की भूमिका रही है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में और अधिक वृक्षारोपण कराने का अनुरोध किया।

डॉ. चौहान ने की पत्रकार संघ की पहल की सराहना

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सुंदर लाल चौहान ने भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ की सराहना करते हुए कहा कि संगठन निरंतर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहा है। उन्होंने हाल ही में आयोजित सम्मेलनों का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ उत्तराखंड सरकार के साथ मिलकर राज्य के जनमानस के हित में कार्य कर रहा है। साथ ही अपनी लेखनी के माध्यम से जनजागरूकता का कार्य भी कर रहा है।

वन अग्नि में विशिष्ट भूमिका निभाने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान वन अग्नि के दौरान विशिष्ट भूमिका निभाने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में वन दरोगा कुशहाल सिंह बिष्ट, वन दरोगा पंकज रावत, बीट अधिकारी जयेंद्र साहनी, बीट अधिकारी अंकित नेगी, बीट अधिकारी रमन कुमार, बीट अधिकारी मुकेश शर्मा और बीट सहायक राकेश कुमार शामिल रहे।

कार्यक्रम में भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री, विवेक तोमर, जिला अध्यक्ष आशीष डोभाल, प्रदेश कार्यालय प्रभारी संदीप गौड़, सदस्य सत्यनारायण गायत्री, सदस्य अर्जुन कुमार और बाबूराम ने अतिथियों का स्वागत किया। ड्रीम संस्था से आए छात्रों का भी स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे। इनमें मनकला देवी, शोहन साही, शमशेर ठाकुरी, अनामिका, अर्जुन गायत्री और यश पंवार सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *