slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto
टिहरी में टाटा सूमो खाई में गिरी दो की मौत, 11 लोग घायल - मोनाल एक्सप्रेस

टिहरी में टाटा सूमो खाई में गिरी दो की मौत, 11 लोग घायल

देहरादून : टिहरी गढ़वाल जिले की तहसील गजा के दुवाकोटी के पास टाटा सूमो खाई में गिरी। हादसे में दो लोगों की लौट हो गई 11 घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। घायलों को गजा स्वास्थ केंद्र में भेजा जा रहा है। जबकि कुछ घायलों को ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, चंबा से गजा जा रही टाटा सूमो दुवाकोटी के पास करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। वाहन सवार दो की मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हो गए।

फोटो साभार पुलिस

हादसा रविवार सुबह साढ़े दस बजे के आस पास हुआ। हादसे में धर्मवीर असवाल (45) निवासी टिहरी और रितिका (22) निवासी टिहरी की मौत हो गई। जबकि विकास पांडे 35 निवासी मटियाली, साक्षी (19) निवासी पाली, कलापति (60) निवासी उत्तरकाशी, विरेंद्र (52) निवासी फलसारी, सृष्टि (11), पूजा (22)  निवासी पाली, अंश (8) और गौतम (19) निवासी उत्तरकाशी, गौतम निवासी उत्तरकाशी, दीपा देवी  निवासी पलोगी, प्रकाशी निवासी खांड और अदिति निवासी मठियाली घायल हो गए। घायलों को पीएचसी गजा में प्राथमिक उपचार दिया गया है। जहां से 05 घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *