slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto
महिलाओं के लिए एक विशेष नीति लाने जा रहा है राज्य महिला आयोग, होगी यह व्यवस्था - मोनाल एक्सप्रेस

महिलाओं के लिए एक विशेष नीति लाने जा रहा है राज्य महिला आयोग, होगी यह व्यवस्था

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने मंगलवार को मेडिकल कालेज श्रीकोट और महिला थाना श्रीनगर का निरीक्षण किया।

पौड़ी : उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज श्रीकोट (श्रीनगर) व महिला थाना श्रीनगर का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में व्यवस्था का जायजा लेते हुए सीएमएस को सफाई का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को हर प्रकार की सुविधा दें। अस्पताल निरीक्षण के उपरांत उन्होंने महिला थाना बिहार का निरीक्षण करते हुए पंजिका का अवलोकन भी किया।

     राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि राज्य महिला आयोग महिलाओं के लिए एक अलग नीति लाने जा रही है, जिसमें महिलाओं को स्वरोजगार और उनके उत्थान से संबंधित मुख्य बिंदु शामिल हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए महिला डेस्क, महिला हेल्पलाइन व महिला थाना शुरू किए जाने के पीछे महिलाओं को न्याय दिलाना है। उन्होंने महिला थाने में तैनात पुलिसकर्मियों को मित्र भाव से समस्याएं सुनने की प्रेरणा दी। उन्होंने महिला पुलिस अधिकारियों को कहा कि जो महिलाएं अपनी शिकायत लेके आती हैं, उनकी शिकायतों का प्रमुखता से जांच करें। इस दौरान उन्होंने पंजिका में दर्ज वादों का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु निरंतर रूप से प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, जिससे महिलाएं स्वयं अपनी सुरक्षा कर सकेंगे।

 

    इस मौके पर सीओ श्याम दत्त नौटियाल, सीएमएस डॉ0 रवीन्द्र बिष्ट, महिला थाना प्रभारी प्रमिला बिष्ट सहित अनुग्रह मिश्र,विनय घिल्डियाल, विपिन नौटियाल, प्रमिला भंडारी, व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *